सीधे content पर जाएं
AaharGuide

शिकायत पत्र का नमूना: Complaint Letter Generator

Dealer राशन नहीं दे रहा? कम अनाज मिल रहा है? नीचे का tool आपके लिए सही format में शिकायत पत्र तैयार कर देगा — बस अपना card number और dealer का नाम डालें, letter copy करें और official portal पर दर्ज करें। न कोई charge, न कोई जानकारी save होती है।

शिकायत पत्र जेनरेटर

शिकायत पत्र ready करें, copy करें, official portal पर दर्ज करें

Letter copy करके pgms.dfcajharkhand.in/ पर complaint form में paste करें। WhatsApp से भी शिकायत भेज सकते हैं: 8969583111। Toll free: 1800-212-5512। आपकी जानकारी हमारे पास save नहीं होती — सब कुछ आपके फ़ोन में ही रहता है।

Letter तैयार है — अब शिकायत कहां दर्ज करें?

Jharkhand में PDS की शिकायत के ये official रास्ते हैं — जो आसान लगे, वह चुनें:

PGMS portal pgms.dfcajharkhand.in का homepage, जिसमें शिकायत हेतु अनुरोध और शिकायत स्थिति जानकारी के icons दिख रहे हैं
PGMS portal (pgms.dfcajharkhand.in) ऐसा दिखता है। ऊपर का पहला icon “शिकायत हेतु अनुरोध” नई शिकायत के लिए है — वहीं यह letter paste करना है। (Screenshot: 27 सितंबर 2026)

Letter भेजने से पहले ये जांच लें

शिकायत पर सुनवाई न हो तो

Complaint number के साथ DSO office जाएं। NFSA card पर हक़ न मिलने के मामले में ज़िले के District Grievance Redressal Officer और फिर Jharkhand State Food Commission में अपील का रास्ता है — पूरी complaint guide पढ़ें।

Official सरकारी Link

शिकायत दर्ज करना पूरी तरह free है। कोई बिचौलिया पैसे मांगे, तो वह भी शिकायत का विषय है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

शिकायत पत्र कैसे लिखा जाता है?

शिकायत पत्र में 4 चीज़ें होनी चाहिए: किसे लिख रहे हैं (जैसे DSO), एक लाइन में विषय, card number के साथ अपनी समस्या साफ़ शब्दों में, और आख़िर में अपना नाम, पता और mobile number। ऊपर का tool यह format अपने-आप बना देता है।

शिकायत कहां दर्ज होती है?

Jharkhand में PDS की शिकायत PGMS portal (pgms.dfcajharkhand.in) पर online दर्ज होती है। Toll free 1800-212-5512 और WhatsApp/SMS 8969583111 पर भी शिकायत होती है। लिखित पत्र DSO या block office में भी जमा कर सकते हैं।

शिकायत करने से dealer राशन बंद तो नहीं कर देगा?

नहीं। NFSA card पर राशन पाना आपका कानूनी अधिकार है। Dealer बदला लेने के लिए राशन नहीं रोक सकता — ऐसा करे तो यह अलग और ज़्यादा गंभीर शिकायत बनती है। Complaint number संभालकर रखें।

क्या यह tool मेरी जानकारी save करता है?

नहीं। Card number और dealer का नाम सिर्फ़ आपके phone के browser में रहता है, हमारे पास कुछ नहीं आता। Letter आप ख़ुद copy करके official portal पर paste करते हैं।

शिकायत का status कैसे पता चलेगा?

PGMS portal पर शिकायत दर्ज करते समय एक complaint number मिलता है। उसी number से portal पर status देखा जाता है। Offline पत्र देने पर office से मुहर और तारीख वाली पावती ज़रूर लें।